फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आर्यपुरी में दुकानदार पर फायरिंग, दहशत फैली

आर्यपुरी में दुकानदार पर फायरिंग, दहशत फैली

Sat, 27 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
आर्यपुरी में दुकानदार पर फायरिंग, दहशत फैली
मुजफ्फरनगर। बाइक सवार दो बदमाशों ने शहर की आर्यपुरी कालोनी में एक दुकानदार पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी। हमले में दुकानदार बाल-बाल बचा। दोनों गोली उसके दरवाजे पर लगी। हमलावर मौके से फरार हो गए। फायरिंग की घटना से इलाके लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। फेारेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस वारदात की जांच कर हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की आर्यपुरी कालोनी की गली नंबर एक में अभिषेक की शक्ति इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह दुकान के बाहर खड़ा था। आरोप है कि तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और अभिषेक पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने उस पर दो गोली चलाई। वह नीचे बैठ गया, जिससे गोली से वह बाल-बाल बचा। गोलियां उसके दरवाजे पर लगी। शोर मचाने पर हमलावर बाइक से फरार हो गए। फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी और चेकिंग अभियान चला कर बाइक सवार को तलाश किया, मगर कोई सफलता नहीं मिली। जानकारी पाकर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर जांच की। शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed