{"_id":"5bd0c1dfbdec22695e0fec75","slug":"201540407775-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल परिसर में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल परिसर में मिली लाश
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल परिसर में मिली लाश
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल परिसर में बुधवार सुबह एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेज दिया। उधर, मेडिकल वार्ड में एक सप्ताह से भर्ती अधेड़ उम्र के मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई है, उसकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जिला अस्पताल परिसर में बुधवार सुबह एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति रैन बसेरे के पास पड़ा मिला। हॉस्पिटल कर्मियों ने व्यक्ति को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसे कोई पहचान नहीं सका। संभवत: बीमारी से उसकी मौत हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। उधर, जिला अस्पताल में ही 18 अक्तूबर को एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। भर्ती कराते समय उसका नाम अफजाल पुत्र हनीमूद्दीन पता अज्ञात में दर्शाया गया था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान उक्त मरीज की भी मौत हो गई, जिसके पते की जानकारी नहीं मिलने के कारण उसे भी अज्ञात में ही मोर्चरी भेज दिया गया है।