फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा

शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा

Fri, 19 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा
शिक्षक पर लगाया शिक्षक की पिटाई का आरोप
विज्ञापन

तितावी। लालूखेड़ी स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में हाथ में घड़ी बांधकर आने पर शिक्षक ने हाईस्कूल के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटने के साथ ही उसके हाथों में भी गंभीर चोटें आईं। शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे छात्र के परिजनों के साथ भी शिक्षक ने बदसलूकी की, जिसके बाद उन्होंने शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव लालूखेड़ी निवासी अर्जुन निर्वाल पुत्र जितेंद्र गांव के ही ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल का छात्र है। आरोप है कि पांच दिन पूर्व अर्जुन हाथ में घड़ी बांधकर स्कूल चला गया था। आरोप है कि एक शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई से अर्जुन के कान से खून बहने लगा और उसके हाथ में भी चोटें आईं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर शिक्षक ने घायल छात्र को नर्सिंग होम में उपचार दिलाकर घर भेज दिया। जांच के दौरान डॉक्टर ने छात्र के परिजनों को उसके कान का पर्दा फटने के साथ ही दिमाग में सूजन आने की जानकारी दी, जिस पर पीड़ित परिजन उसकी मेडिकल रिपोर्ट लेकर ग्राम प्रधान अशोक के साथ स्कूल पहुंचे और प्रबंधक से शिक्षक की शिकायत की। आरोप है कि वहां शिक्षक व प्रबंधक ने छात्र के अभिभावकों व प्रधान से भी बदसलूकी करते हुए छात्र की टीसी काटने की धमकी दी। इस पर परिजन थाने जा पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसओ सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छात्र का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed