{"_id":"5bc0e8b9bdec2269a00ac039","slug":"201539369145-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के बीच मारपीट, सूचना पर पुलिस दौड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों के बीच मारपीट, सूचना पर पुलिस दौड़ी
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरब्रिज के नीचे छात्रों के बीच मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। रेलवे लाइन के ओवरब्रिज के नीचे छात्रों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर पूर्व ही आरोपी छात्र वहां से भाग निकले। पुलिस ने मारपीट की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे रोड पर इधर उधर घूमने वाले छात्रों को सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
बता दें कि रेलवे रोड पर केके जैन इंटर कालेज और केके जैन डिग्री कॉलेज के छात्रों के गुटों के बीच आए दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। दो माह पूर्व छात्रों के दो गुटों के बीच फायरिंग भी हो गई थी। फायरिंग से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई थी। पीड़ित छात्रों ने पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध तहरीर भी दे दी थी। इसके बावजूद आए दिन रेलवे रोड और ओवरब्रिज के नीचे छात्रों के बीच झगड़ा होता रहता है। शुक्रवार को फिर पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे लाइन के ओवरब्रिज के नीचे मारपीट हो गई है। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही मारपीट करने वाले छात्र वहां से फरार हो गए।