{"_id":"5b786d7c42c7924655335af5","slug":"201534619004-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की साईड लगने पर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की साईड लगने पर मारपीट
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की साइड लगने पर मारपीट
पुरकाजी। गांव धमात में कार में एक ट्रैक्टर की साइड लगने को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
घटना शुक्रवार रात की है। धमात में एक कार में ट्रैक्टर की साइड लगने पर कुछ लोगों में कहा सुनी हो गयी थी। गांव के ही लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था। देर रात दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया, जिसमें हुई मारपीट में रूपक पुत्र इमरत पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे लेकर परिजन थाने पहुंचे और मारपीट करने वालों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण कराकर गांव के ही गुरूदास, जानी उर्फ अजय, संजय, आशु व एक अज्ञात के विरूद्ध धारा मुकदमा दर्ज किया है।
सांसद, विधायक से की पीएम आवास में धांधली की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी। कस्बे में पहुंचे सांसद व विधायक से कस्बे के लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की शिकायत कर कार्रवाई कराने की मांग की है।
सांसद भारतेंद्र सिंह और विधायक प्रमोद उंटवाल नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में आए थे। कस्बे के लोग वहां पहुंच गए। कस्बे में बनाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की शिकायत कर कर्मचारियों पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाकर आरोपी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की। सांसद ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और पीड़ित लोगों को मदद करने और आरोपी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। विधायक ने पीड़ितों के कागजात लेकर ईओ नगर पंचायत को देकर मामले की जांच कर अवगत कराने को कहा है।