फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   6 लाख की लूट की सूचना से हडकंप मचा

6 लाख की लूट की सूचना से हडकंप मचा

Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
6 लाख की लूट की सूचना से हडकंप मचा
छह लाख की लूट की सूचना से हड़कंप मचा
विज्ञापन

शाहपुर। पुलिस को फोन पर छह लाख रुपये की लूट की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। जांच पड़ताल करने पर फोन पर सूचना देने वाला शराबी युवक निकला। उसका अपने साथी से झगड़ा हो गया था, इसलिए उसने पुलिस को लूट की सूचना दे दी।
थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस को फोन पर एक युवक ने सूचना दी कि वह गांव काकड़ा से कुटबा जाने वाले मार्ग से अपने घर जा रहा था। इसी बीच बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए उससे छह लाख रुपये की नगदी लूट ली। थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ बताए गए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें वहां कोई नहीं मिला। थाना प्रभारी ने सूचना देने वाले युवक के फोन पर कॉल की। युवक ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव कुटबा में आ गया है। इसके बाद पुलिस कुटबा गांव पहुंची। पुलिस के बुलाने पर वह अपने घर से नहीं आया। ग्राम प्रधान ने पुलिस को बताया कि फोन करने वाला युवक अंबुज नशे का आदी है। उसका शराब के नशे में साथी से झगड़ा हो गया। उसने नशे में लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि लूट की झूठी सूचना देने वाले युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गोयला की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी
शाहपुर। पांच दिन पूर्व तेज आंधी तूफान व बारिश होने से हुई तबाही के बाद गांव गोयला में विद्युत की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ग्रामीण धनराशि खर्च कर किराए पर जनरेटर लेकर पीने के पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर के गांव गोयला निवासी करणवीर सिंह, राहुल कुमार, ओमबीर सिंह, जितेंद्र, संजीव, विनोद सहित गांव के प्रधान धर्मपाल सिंह ने बताया कि पांच दिन पूर्व आए तेज आंधी तूफान व बारिश में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। पांच दिन बीत जाने पर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों के सामने पशुओं के चारे के साथ पानी का संकट भी गहरा गया। ग्रामीणों ने बताया कि 10 रुपये से लेकर 25 रुपये तक प्रति मिनट किराए पर जनरेटर लेकर पानी की आपूर्ति करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed