{"_id":"5af73b2f4f1c1bea408b4da2","slug":"201526151983-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब फेंकने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजाब फेंकने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 13 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजाब फेंकने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कूकड़ा मंड़ी में युवक पर तेजाब फेंकने वाली आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
देवबंद के मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी दिलशाद पुत्र इरशाद अहमद पर एसिड अटैक हुआ था। वह यहां कूकड़ा मंडी में अपने रिश्तेदार की ट्रांसपोर्ट पर रह रहा है। शुक्रवार देर रात एक महिला वहां पहुंची और उसके चेहरे पर तेजाब फेंक कर फरार हो गई। दिलशाद को गंभीर अवस्था में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में उसके भाई मनशाद ने महराब नामक महिला के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में तेजाब डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि आरोपी महिला देवबंद में रहती है और दिलशाद की दोस्त थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी महिला की तलाश प्रारंभ कर दी है।