फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मनचले ने छात्रा को दी गोली मारने की धमकी

मनचले ने छात्रा को दी गोली मारने की धमकी

Wed, 31 Jan 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मनचले ने छात्रा को दी  गोली मारने की धमकी
मनचले ने छात्रा को दी गोली मारने की धमकी
विज्ञापन

मीरापुर। मीरापुर से मवाना पढ़ने जा रही छात्रा का आवारा युवक ने पीछा करते हुए उसको जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर बताया कि विगत दो सप्ताह से गांव का एक युवक उसका पीछा कर रहा है। आरोपी ने उसे तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। इस कारण छात्र को दहशत बनी है और वह अपनी पढ़ाई छोड़कर घर बैठने के लिए मजबूर हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविदास जयंती आज, पुलिस प्रशासन सतर्क
(फोटो समाचार)
मीरापुर। संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के प्रति पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा, नरसिंहपुर चुड़ियाला, बलीपुरा, मुकल्लमपुरा आदि स्थानों पर संत रविदास जयंती के अवसर पर शोभायात्राओं का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग प्रतिभाग करते हैं। पुलिस ने शांतिपूर्वक आयोजन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में सभी गांवों व कस्बे के लोगो की एक बैठक आयोजित की। सीओ एसकेएस प्रताप ने कहा कि जुलूसों में निकाली जाने वाली झांकियों व उनके क्रम की जानकारी पुलिस को दी जाए। किसी भी कार्यक्रम में कोई उत्तेजक नारेबाजी न हो। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में मौलाना नजर मौहम्मद, पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, हाजी महबूब आलम, आरके पारसर, प्रधान मायाराम, मनोज शर्मा, आस मौहम्मद, परवेज, गेंदा सिंह, मनोज कुमार, कलीराम, जयसिंह, बहादुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पब्लिक स्कूल वालों ने जुलूस निकाला
मीरापुर। यमुनानगर के विवेकानंद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रितु छाबड़ा की कक्षा 12 के छात्र द्वारा गोली मारकर हत्या करने के विरोध में क्षेत्र के सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने घटना के विरोध में स्कूल बंद कर आरोपी छात्र के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एमडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल, श्रीराम पब्लिक स्कूल व एसएसएस सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल में शिक्षण कार्य स्थगित कर घटना का विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बापू को श्रद्धांजलि दी
मीरापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 70 वीं पुण्यतिथि पर मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ठीक 11 बजे क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 70 वी पुण्यतिथि पर छात्र छात्रओं व शिक्षको ने खडे होकर दो मिनट का मौन धारण किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षण संस्थाओं के साथ साथ सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने भी राष्ट्रपिता को याद किया।
संत रविदास की प्रतिमा की स्थापना
भोपा। महमूदपुर माजरा स्थित संत रविदास मंदिर में संत रविदास जी महाराज कि प्रतिमा को ग्राम परिक्रमा के उपरांत स्थापित किया गया । बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कीर्तन भजन का आयोजन हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सतीश दास जी महाराज, राजेंद्र कुमार, रामकुमार, डॉ रविंद्र कुमार, राज सिंह, ओंकार, प्रेमदास, सुखराम, सत्य कुमार, ईश्वरदास आदि मौजूद रहे।

शार्टसर्किट से मकान में आग लगी
छपार। शॉर्ट सर्किट से मकान में अचानक आग लगने से उसमें रखे फ्रीज डबलबेड कीमती कपडे नगदी आदि सामान जल कर राख हो गया। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। गांव भेसरहेडी निवासी अफसर अली के मकान में सोमवार की रात्रि लगभग साढे़ नौ बजे सभी परिजन मकान में नीचे की ओर बैठे आपस में बात कर रहे थे। ऊपर कमरे में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिससे वहां पर रखा फ्रिज, कूलर डबलबेड उसमें रखे कीमती कपड़े, दस हजार रुपए नकद आदि सामान जल गया। बड़ी मुश्किल से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed