फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जानसठ रोड पर जाम लगा, चालकों में मारपीट

जानसठ रोड पर जाम लगा, चालकों में मारपीट

Thu, 14 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
जानसठ रोड पर जाम लगा, चालकों में मारपीट
जानसठ रोड पर जाम लगा, चालकों में मारपीट
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। जानसठ रोड पर गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों और भैंसा बुग्गियों की वजह से जाम लग गया। जाम लगने से पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। जाम के दौरान वाहनों को आगे पीछे निकालने को लेकर वाहन चालकों के बीच मारपीट हो गई थी। त्रिवेणी शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ होते ही जानसठ रोड पर फलावदा तिराहे पर सुबह से लेकर शाम तक जाम लगने की स्थिति बनी रहती है। नतीजतन वाहन भी रेंगते रहते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह गन्नों से भरे ट्रैक्टर ट्रालियां व भैंसा बुग्गियों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया। जाम लगने से वाहन फंस गए। वाहनों को एकदूसरे से आगे निकलने की होड़ में वाहन आपस में टकरा गए, जिसको लेकर चालकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट होने पर अन्य वाहन सवारों ने बमुश्किल चालकों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed