{"_id":"5973aa4e4f1c1bcf398b4646","slug":"201500752462-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी से 32 हजार की नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु व्यापारी से 32 हजार की नगदी लूटी
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
पशु व्यापारी से 32 हजार की नगदी लूटी
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर पशु बेचकर लौट रहे व्यापारी से कुछ लोगों ने मारपीट कर 32 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
सुजडू निवासी जमीर ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा कलीम पशु बेचने का काम करता है। शनिवार को मेरठ रोड पर कलीम पशु बेचकर घर लौट रहा था। आरोप है कि गहराबाग निवासी चार लोग अपने साथियों के साथ आए और कलीम से मारपीट कर उससे 32 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। साथ ही इस मामले में रिपोर्ट लिखवाने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।