फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला कौन थी, हत्या करके शव हाईवे पर क्यों फेंका

महिला कौन थी, हत्या करके शव हाईवे पर क्यों फेंका

Wed, 08 May 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
महिला कौन थी, हत्या करके शव हाईवे पर क्यों फेंका
महिला के शव की शनाख्त नहीं हो सकी
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। हाईवे पर मिले महिला के शव की अभी तक शनाख्त नहीं हो सकी है।
रतनपुरी पुलिस इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत गोली लगने से हुई है। शव की शनाख्त नहीं होने के कारण मृत महिला के फोटो आसपास के जनपदों के थानों में भेजवाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये भी मृत महिला के शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने जनपद के डीसीआरबी कार्यालय से गुमशुदा महिलाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की है। बता दें कि मंगलवार की सुबह हाईवे पर केएफसी होटल के पास सड़क किनारे पुलिस को गोली लगा महिला का शव पड़ा मिला था। डॉग स्क्वॉड एवं फील्ड यूनिट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। टीम ने आसपास साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए गए थे, लेकिन बरामद शव के पास कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिल सका, जिससे उसकी शनाख्त की जा सके। केवल मृत महिला के बाएं हाथ पर दिल के आकार का एक टैटू गुदा हुआ था। जिसमें अंग्रेजी में बिजेंद्र तथा उसी टैटू में छिपाकर उसके अंदर ममता भी लिखा हुआ था। सवाल यह है कि महिला कौन थी और गोली मारने के बाद उसका शव हाईवे पर क्यों फेंका गया। पुलिस को शक है कि महिला आसपास क्षेत्र की रहने वाली नहीं है। पुलिस का दावा है कि महिला की हत्या की गुत्थी को जल्द सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed