फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जानसठ में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों से

जानसठ में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों से

Tue, 26 Feb 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
जानसठ में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों से
जानसठ में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से 8.28 लाख की लूट
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित तालड़ा मोड़ के निकट बाइक सवार चार बदमाशों ने सरेशाम एक फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों से तमंचे के बल पर 8.28 लाख रुपये लूट कर सनसनी फैला दी। विरोध करने पर एक कर्मचारी के सिर में तमंचे की बट भी मार दी। सूचना पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
जानसठ कस्बे के तालड़ा मोड़ निवासी दयाराम के मकान में भारत फाइनेंस इन्क्लूजन प्राइवेट लिमिटेड का ऑफिस है। उक्त कंपनी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के ग्रुप बनाकर उन्हें छोटे ऋण उपलब्ध कराने के बाद हफ्ते के हिसाब से वसूली करती है। कंपनी में बतौर कैशियर मेरठ निवासी चिराग और लिपिक के रूप में पानीपत निवासी शादाब काम करते हैं। सोमवार शाम करीब 3.30 बजे चिराग व शादाब बाइक से कंपनी का कैश 8 लाख 28 हजार 850 रुपये नकद एक बैग में रखकर कस्बा स्थित पीएनबी ब्रांच में जमा कराने के लिए निकले थे। जैसे ही दोनों ऑफिस से निकलकर गली में पहुंचे, दो बाइकों पर पहुंचे चार युवकों ने उन्हें रोकते हुए तमंचे तानते हुए कैश भरा बैग देने को कहा। कैशियर चिराग ने विरोध किया तो उसके सिर में तमंचे की बट मार दी गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। यह देख बाइक पर पीछे बैठे शादाब ने लुटेरों को नकदी भरा बैग थमा दिया, जिसके बाद लुटेरे बाइकों पर सवार हो हाईवे पर आकर जानसठ की तरफ फरार हो गए। सरेशाम लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी व कस्बा चौकी प्रभारी एसआई चंद्रसेन सैनी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी लेते हुए लुटेरों की तलाश में घेराबंदी कराई, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। कैशियर चिराग ने घटना की तहरीर दी है, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कम उम्र के लुटेरे
जानसठ। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से सरेशाम दुस्साहसिक तरीके से लूट करने वाले चारों लुटेरे कम उम्र के थे, जिनमें से एक लंबे बाल रखे हुए था, जबकि तीन अन्य फ्रेंचकट में थे। लुटेरे अपाचे व पल्सर बाइक पर थे, जिनमें से एक बाइक पर गुर्जर भी लिखा हुआ था। लूट के बाद मौके पर क्राइम ब्रांच टीम भी पहुंची और लुटेरों को चिह्नित करने की कवायद के तहत हाईवे स्थित प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed