फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में दबोचा शातिर अपराधी, साथी फरार

मुठभेड़ में दबोचा शातिर अपराधी, साथी फरार

Tue, 04 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचा शातिर अपराधी, साथी फरार
मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचैंडा रोड स्थित रजबहे की पटरी पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे एसएसपी व एसपी सिटी ने घटनास्थल पर पहुंचकर फरार हुए बदमाश की तलाश में जंगलों में कांबिंग कराई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पकड़ा गया बदमाश रुड़की के गंगनहर थाने से हत्या के एक मामले में वांछित चल रहा है।

नई मंडी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरशरण शर्मा, एसएसआई मदनसिंह बिष्ट व एसआई अजय कुमार सोमवार दोपहर बाद शहर के बाहर मखियाली गांव में चेकिंग कर रहे थे। इंस्पेक्टर शर्मा के अनुसार उसी समय भोपा की तरफ से आए बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। पचैंडा रोड पर रजबहे की पटरी पर स्थित एक कॉलेज के निकट बारिश के चलते बदमाशों की बाइक स्लिप हो गई, जिस पर दोनों बदमाश फिर से पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से वहीं गिर पड़ा, जबकि दूसरा भाग निकला। एसएसआई मदनसिंह बिष्ट ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश जनपद सुल्तानपुर व हाल निवासी रोहाना शुगर मिल निवासी अजय शर्मा पुत्र रामसमझ हैं, जो उत्तराखंड के रुड़की में गंगनहर थाने से हत्या के एक मामले में काफी समय से वांछित चल रहा है। इसके अलावा उस पर नई मंडी कोतवाली से भी पांच हजार का इनाम रह चुका है, जिसमें उसने कोर्ट में खुद को सरेंडर कर दिया था। मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगने की सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और फरार हुए बदमाश की तलाश में कांबिंग कराई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इसके बाद घायल बदमाश को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed