फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दुष्कर्म व गर्भपात कराने के प्रयास का आरोपी दबोचा

दुष्कर्म व गर्भपात कराने के प्रयास का आरोपी दबोचा

Mon, 20 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म व गर्भपात कराने के प्रयास का आरोपी दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बनाने व उसे ब्लैकमेल करने के साथ ही गर्भवती होने पर गर्भपात का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी किशोरी के परिजनों ने करीब एक पखवाड़े पूर्व दिल्ली के कबीरनगर निवासी शोएब पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बनाने का आरोप लगाया था। परिजनों के अनुसार आरोपी ने हैवानियत को अंजाम देने के बाद किशोरी को क्लिप वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसे ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसका जबरन गर्भपात कराने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली थी। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी शोएब को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed