फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
मोरना। विवाहिता ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव भेड़ाहेड़ी निवासी पिन्टू पुत्र मणिराम धीमान की पत्नी 22 वर्षीय शालू ने बृहस्पतिवार शाम को कमरे में छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार सुबह मृतका शालू की मां गीता शर्मा निवासी बाबूराम सर्राफ नगर, लखीमपुर खीरी गांव भेड़ाहेड़ी में पहुंची। मृतका की मां ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए हंगामा कर दिया और पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि शालू को दौरे पड़ते थे। इसी कारण चार वर्षीय पुत्री अवी और दो वर्षीय पुत्र लक्षित को भी उससे अलग कर दिया गया था। बृहस्पतिवार शाम को शालू ने भीतर से दरवाजा लॉक कर खुद को फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed