{"_id":"596a67784f1c1b0b7d8b4826","slug":"191500145528-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव बहते देख सनसनी फैली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का शव बहते देख सनसनी फैली
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर में महिला का शव उतराया
खतौली। गंगनहर में महिला का शव पानी में उतराते हुए देखा गया। महिला का शव पानी के तेज बहाव में आगे निकल गया।
पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से गंगनहर में पानी पूरे उफान पर बह रहा है। गंगनहर में पानी अधिक बहने से आगे से शव बहकर आ रहे हैं। शुक्रवार को चितौड़ा झाल में एक के बाद एक लगातार तीन शव लोगों ने पानी में बहते हुए देखे। थाना सिखेड़ा पुलिस इन शवों को नहीं निकाल सकी। शनिवार दोपहर गंगनहर में भी लोगों ने पानी में एक महिला का शव बहते हुए देखा। शव को देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते शव पानी के तेज बहाव के कारण आगे बहता हुआ निकल गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि शव को बाहर नहीं निकाला जा सकता था। गंगनहर में एक सप्ताह के भीतर एक या दो शव पानी में बहकर आगे निकल जाते हैं।