फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिला पंचायत सदस्य के घर में आग लगाई

जिला पंचायत सदस्य के घर में आग लगाई

Sat, 09 Mar 2019 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के घर में आग लगाई
जानसठ। शादी समारोह में गईं जिला पंचायत सदस्य के घर में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। जिससे घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख होगा। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य रूबी शुक्रवार को अपनी भतीजी की शादी समारोह में गांव अहरोड़ा परिवार के सदस्यों के साथ गई हुई थीं। शुक्रवार रात अचानक घर में आग लग गई। पड़ोसी परिवार ने रात में ही जिला पंचायत सदस्य के पति मंगल सिंह को फोन पर सूचना दी। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। जिला पंचायत सदस्य अपने पति मंगल सिंह के साथ घर पहुंचीं। मंगल सिंह ने बताया कि दो साल पहले भी मकान में किसी अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी। तब भी शादी समारोह में गए हुए थे। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म के फरार आरोपियों को जेल भेजा
मंसूरपुर। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 22 फरवरी को एक गांव की युवती के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। तीन युवकों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने फरार चल रहे राहुल तथा दूसरे आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed