{"_id":"5c671150bdec2256ab4e6cdd","slug":"181550258512-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट व्यापारी पर दिन निकलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीट व्यापारी पर दिन निकलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह दिन निकलते ही दुकान खोल रहे मीट व्यापारी पर बाइकों से आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। व्यापारी ने घर में घुसकर बामुश्किल जान बचाई। मौके से कई खोखा-कारतूस बरामद किए गए हैं। पुरानी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है। मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
छपार निवासी फरमान दिल्ली-दून नेशनल हाईवे स्थित मेन मार्केट में मुर्गा मीट की दुकान करता है। शुक्रवार सुबह सात बजे वह दुकान खोलकर साफ-सफाई कर रहा था। उसी समय वहां पहले से घात लगाकर बाइकों से घूम रहे हमलावरों ने उस पर तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलते ही फरमान ने किसी तरह घर में घुसकर अपनी जान बचाई। उसकी दुकान में गोलियां लगने के कई निशान के साथ ही मौके से कई खोखा-कारतूस भी मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे भाग निकलने में सफल रहे। पीड़ित फरमान ने तहरीर देकर बताया कि करीब छह माह पूर्व उसका गांव बिजोपुरा के कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। आरोप लगाया कि उक्त युवकों ने उसी रंजिश में हमला किया है। पीड़ित ने गांव बिजोपुरा निवासी दीपक, नितिन, नागेंद्र व अक्षय सहित छह युवकों के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी गई, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
लोगों के आने पर भी बरसाते रहे गोलियां
छपार। हाईवे पर सुबह करीब सात बजे हुई उक्त वारदात में शामिल हमलावर दुस्साहसी तरीके से लोगों के सामने भी गोलियां चलाते रहे। दरअसल, गोलियों की आवाज सुनकर काफी लोग घटनास्थल के आसपास एकत्रित हो गए, लेकिन इसके बावजूद हमलावरों पर कोई असर नहीं पड़ा और वे गोलियां चलाने में मशगूल रहे। घटना की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंचे, तब कहीं जाकर आरोपी वहां से भागे।