फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी महिला

प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी महिला

Sat, 10 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी महिला
कोतवाली में मां और बेटी के बीच हुई मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुुढ़ाना। कस्बे की एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अडिग है। महिला की मां को अपनी बेटी का यह रिश्ता रास नहीं आया तो उसने विरोध किया। इस मामले को लेकर कोतवाली में पहुंची मां और बेटी के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने बमुश्किल बीच बचाव करवाया। झगड़े का कारण बने प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया। कस्बेे की एक कॉलोनी निवासी युवती की शादी करीब पांच साल पहले दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। आजकल महिला अपने घर पर आई हुई है। महिला का अपने ही कालोनी निवासी दूसरी बिरादरी के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। 15 दिन पहले महिला अपने प्रेेेमी के साथ फरार हो गई थी। शुक्रवार को महिला अपने प्रेमी के साथ कालोनी में लौट आई। महिला ने अपनी मां व परिजनों को बताया कि व अपने पति के साथ नहीं रहेगी। बेटी ने माता व परिवार वालों के सामने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद की। इसी बात को लेकर मां और बेटी के बीच मनमुटाव हो गया। मां को अपनी बेटी का नया रिश्ता रास नहीं आया। इसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच हुई तकरार कोतवाली पहुंच गई। मां-बेटी के साथ महिला का प्रेमी भी कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली परिसर में मां-बेटी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट आरंभ हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मां और बेटी को अलग कराया। पुलिस ने झगड़े का कारण बने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। महिला ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की उसका पति उससे पैसे कमाने के लिए अनैतिक काम करवाना चाहता है। क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह का कहना है कि महिला बालिग है। वह अपनी मर्जी से कही भी रह सकती है। महिला के खिलाफ उसके पति अथवा परिवार के किसी सदस्य ने कोई शिकायत भी नहीं की है। म
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed