{"_id":"5b9ff9a5867a55013270f15b","slug":"181537210789-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, तोड़फोड़, फायरिंग, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट, तोड़फोड़, फायरिंग, एक घायल
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग, एक घायल
खतौली। दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने पर संघर्ष हो गया। एक पक्ष के लोगों ने मकान में घुसकर महिलाओं से अभद्रता तथा मारपीट करते हुए टैंपू में तोड़फोड़ करते हुए मकान के दरवाजे तोड़ डाले और चारपाई में आग लगा दी। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। संघर्ष में एक ग्रामीण घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
गांव चांदसमंद निवासी श्रीप्रकाश पुत्र भारत भूषण ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रविवार की रात को बबलू पुत्र रणजीत अपने दोस्तों के साथ पीकर गांव में गालीगलौज कर रहा था। उस दौरान वहां से गुजरने पर उसके पुत्र महेश के साथ बबलू ने मारपीट कर दी, जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आ गए। गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच रात में समझौता करा दिया था। श्रीप्रकाश ने बताया कि सोमवार की सुबह बबलू, रणजीत, विपिन, मोनू व अन्य अपने गांव के साथियों को साथ लेकर मकान पर पहुंचा। इन लोगों ने मकान के अंदर महिलाओं से अभद्रता करते हुए श्रीप्रकाश के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं मकान के दरवाजा तोड़ डाला, चारपाई में आग लगा दी, मकान के बाहर खड़े टैंपू में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि इन लोगों ने फायरिंग भी की। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। हमले में श्रीप्रकाश घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने इस मामले में तहरीर देने वाले श्रीप्रकाश को फिलहाल हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।