फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   परचून की दुकान में शराब बिकती मिली

परचून की दुकान में शराब बिकती मिली

Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
परचून की दुकान में शराब बिकती मिली
भोपा।
विज्ञापन

रविवार रात शुक्रताल चौकी प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने शुक्रताल खादर क्षेत्र में छापा मारा। टीम ने मौके से तीन लोगों सुरेंद्र उर्फ सिंधा, जोगेंद्र निवासीगण शुक्रताल, महावीर निवासी फिरोजपुर को गिरफ्तार कर 60 लीटर यूरिया मिश्रित शराब, यूरिया, भट्टी उपकरण बरामद किए। पुलिस ने पांच सौ लीटर लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया है। शुक्रताल निवासी जल सिंह से भी दस लीटर शराब बरामद हुई है। एसआई तेज सिंह ने मोरना निवासी कमल की परचून की दुकान से देशी शराब के 50 पव्वे बरामद किए हैं, जबकि कमल मौके से फरार हो गया। भोपा इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव ने बताया कि सुरेंद्र हत्या और शराब के अवैध कारोबार में पहले भी जेल जा चुका है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


भाई-भाभी पर मारपीट का आरोप
भोपा। बहन ने भाई और भाभी पर 1.15 लाख हड़पने के लिए षड्यंत्र रचने और कामयाबी नहीं मिलने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। बेलड़ा निवासी पारूल ने बताया कि उसके पिता चंद किरण की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी। दुर्घटना बीमा के करीब चार लाख रुपये के मिले थे। 1.15 लाख चार भाई बहनों के हिस्से में आए थे। पारूल का आरोप है कि उसका भाई और भाभी उससे रकम हड़पना चाहते है। आय दिन की मारपीट के चलते वह अपनी बहन के यहां बेहड़ा आस्सा चली गई थी। सोमवार को वो बेलड़ा आई तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की। पारूल ने अपने रिश्तेदारो के साथ थाने पर आकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed