{"_id":"5b3fb8534f1c1bb9248b5014","slug":"181530902611-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े, एक बदमाश फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े, एक बदमाश फरार
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि इनका साथी बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से ट्रैक्टर, नलकूप का पंखा सहित दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात को मुखबिर से सूचना मिली की रुड़कली मार्ग से गंगनहर की ओर तीन बदमाश एक नलकूप से विद्युत मोटर पंखा खोलकर उसे ट्रैक्टर पर रख बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा बदमाश फरार हो गया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम इनाम पुत्र इस्लाम गांव पटौली, भोपा, मेहताब पुत्र इमत्याज गांव नंगला बुजुर्ग, थाना भोपा बताया। फरार बदमाश सलीम पुत्र सईद निवासी जौली था। पुलिस बदमाशों के कब्जे से ट्रैक्टर व नलकूप का मोटर पंखा, दो तमंचे तथा कारतूस बरामद किए। बदमाशों ने भोपा निवासी किसान प्रदीप शर्मा उर्फ कुक्कू के नलकूप से विद्युत मोटर पंखा चोरी किया था। पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।