फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लापता युवक का शव गंग नहर में मिला

लापता युवक का शव गंग नहर में मिला

Mon, 02 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक का शव गंग नहर में मिला
लापता युवक का शव गंग नहर में मिला
विज्ञापन

भोपा/पुरकाजी। पुरकाजी के गांव कम्हेड़ा के लापता युवक अंकित का शव नंगला बुजुर्ग के पास गंग नहर में मिला। शव को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे सैकड़ों लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पोस्टमार्टम के लिए ले जाए जा रहे शव की गाड़ी को बीच में ही रुकवा लिया। काफी समझाने के बाद शव को जाने दिया गया।

थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी अंकित पुत्र स्वर्गीय बले सिंह 26 जून को उस समय संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था, जब वह बाइक से मुजफ्फरनगर कोर्ट में किसी कार्य से जा रहा था। उसकी बाइक और एक सैंडिल भोपा और पुरकाजी थाने की सीमा गंगनहर पटरी पर पड़ा मिला था। इस संबंध में मृतक के चाचा रणवीर ने छोटे भाई अंशुल की ससुराल पक्ष के दो लोगों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पुरकाजी थाने पर दर्ज कराया था। नहर पटरी पर मिले अंकित के सामान से परिजनों को अंदेशा था कि उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया है, तभी से परिजन नहर पर जगह-जगह डेरा डाले हुए थे। रविवार को भोपा के आसपास एक शव नहर में उतराता नजर आया, तो वहां मौजूद अंकित के परिजनों ने तैराक टीम को भोपा बुलाया और नंगला बुजुर्ग नहर पुल के पास उसे बाहर निकाला, जिसकी पहचान अंकित के रूप में हुई। सूचना के बाद भोपा और पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे मे लेना चाह, मगर ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। भोपा इंस्पेक्टर बीपी सिंह, पुरकाजी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझा कर शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का आरोप है कि अंकित की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। पुरकाजी इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। इसके बाद भोपा मार्ग पर स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर भी सैकड़ों लोगों की भीड़ पहुंच गई। भीड़ को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप, सीओ मोहम्मद रिजवान, थाना ककरौली एसओ जितेंद्र अंबावत, भोपा निरीक्षक कानून यतेंद्र सिंह, छपार थाना प्रभारी सुभाष चंद राठौर सहित भोपा और पुरकाजी थाने की फोर्स मौजूद रही। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed