{"_id":"5ae4bee94f1c1bb56a8b6899","slug":"181524940521-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस चालक पर किया जान लेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस चालक पर किया जान लेवा हमला
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। स्कूल बस चालक के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर दी। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मिर्जा टिल्ला निवासी गुरदीप सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह कासमुपरा के एक स्कूल की बस पर चालक है। बृहस्पतिवार को वह स्कूल से बच्चों को लेकर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने बस रुकवा कर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच गई। भोपा इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
छेड़छाड़ के मामले में पांच नामजद
भोपा। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि गांव के ही शादाब, शाहिद, आलम ने उसकी तहेरी बहन के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर परिजनों पर हमला किया। मां-बेटी समेत तीन परिजन घायल हुए। भोपा इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के संबंध में पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।