{"_id":"5a1719fe4f1c1b70548bf209","slug":"181511463422-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में हमला, घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में हमला, घायल किया
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
जुट मुझेड़ा निवासी मंगता पुत्र प्रभु ने नईमंडी थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके भाई-भतीजे जमीन विवाद के चलते उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसके भाई-भतीजों ने पीटकर घायल कर दिया। उसे बचाने आए उसकी पत्नी को भी पीट दिया। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने उसे बचाया। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल मंगता को परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। तहरीर लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
बेटा-बहू पर मारपीट का आरोप
मुजफ्फरनगर। लद्दावाला निवासी वृद्धा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र अपने परिवार के साथ रामपुरी में रहता है।
आरोप है कि उसके पुत्र ने धोखाधड़ी व जालसाजी करते हुए उनके मकान को बैंक में गिरवी रखकर 15 लाख रुपये का लोन ले लिया। उसने पुत्र को लोन अदा करने को कहा तो बेटे बहू ने उसके साथ मारपीट व लूटपाट की तथा हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, मेरठ के हापुड़ रोड निवासी एक विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह तीन वर्ष पूर्व किदवईनगर निवासी नदीम के साथ हुआ था। नदीम को उसके पिता ने मेरठ में नौकरी लगवा दी। कुछ दिनों बाद नदीम घर आ गया। विवाहिता का आरोप है कि बुधवार को उसके पति ने अकारण मारपीट कर घायल कर दिया।
दुकानदार को पीटकर घायल किया
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर अंडे विक्रेता से मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा है। गांधी कालोनी निवासी संजय पुत्र विनोद पालिका स्कूल के निकट अंडा विक्रेता से मारपीट कर रहा था। जिसे पुलिस ने पकड़कर उसका शांतिभंग के आरोप में चालान किया है।