फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाकरनगर में दो पक्षों के बीच संघर्ष, पथराव

बाकरनगर में दो पक्षों के बीच संघर्ष, पथराव

Wed, 06 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
बाकरनगर में दो पक्षों के बीच संघर्ष, पथराव
बाकरनगर में दो पक्षों के बीच संघर्ष, पथराव
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव बाकरनगर में दो युवकों की कहासुनी के बाद हुए संघर्ष में पथराव हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण सूचना पर सीओ भोपा और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बाकरनगर में चौराहे के पास जबरेश की परचून की दुकान है। यहां से एक युवक सामान खरीदकर लौट रहा था। कुछ दूरी पर खड़े विशेष समुदाय के किसी बात को लेकर कहासुनी और गालीगलौज हो गई। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कर दिया। कुछ ही देर बाद फिर दोनों ओर से बात बढ़ गई और देखते ही देखते ईंट-पत्थर चल पड़े। सूचना पर डॉयल 100,108 को लेकर सीओ भोपा मौहम्मद रिजवान और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। दोनों ओर से घायल हुए तहजीब, मिंटू, शाहिद को पुलिस ने उपचार के लिए भेज दिया है। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग थाने पर मौजूद थे। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण गांव में पुलिस तैनात की गई है। भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया गलतफहमी के चलते दो युवकों में कहासुनी हो गई थी। अब मामला शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed