{"_id":"598e03044f1c1bde5b8b4722","slug":"181502479108-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंत को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश पकड़े
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंत से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश पकड़े
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने आश्रम में घुसकर महंत को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पकडे़ गए बदमाशों के कब्जे से लूटी गई बाइक, नकदी व मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
पुलिस लाइन में एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मंसूरपुर पुलिस ने बेगराजपुर चौकी के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोचा। पूछताछ में पकडे़ गए बदमाशों ने अपना नाम सुशील कुमार पुत्र सुखवीर सिंह निवासी चौरावाला हाल निवासी आदर्श कालोनी, बिलास पुत्र राजाराम निवासी घासीपुरा और सोमपाल पुत्र सूरजमल निवासी बेगराजपुर बताए। बताया कि 23 जुलाई को बेगराजपुर स्थित पीर आश्रम में धावा बोलकर वहां के महंत बंसत कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया था तथा वहां से बाइक, नकदी, चार मोबाइल फोन लूट लिए थे। पुलिस ने पकडे़ गए बदमाशों के कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन व नकदी बरामद हुआ है।
उधर, नईमंडी क्षेत्र के अलमासपुर की सरला देवी ने तहरीर में बताया कि पड़ोसी तांत्रिक क्रियाएं करता है। आरोप है कि पड़ोसी उनसे रंजिश रखता है, जिसके चलते वह उनके घर पर जादू टोना करता रहता है। आरोप लगाया कि वह उसके घर पर खून की छींटे और छत पर हड्डियां फेंकता है। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ कर उसका शांति भंग में चालान कर दिया।