फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्लाट के विवाद में चाचा को गोली मारी

प्लाट के विवाद में चाचा को गोली मारी

Sun, 06 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्लाट के विवाद में चाचा को गोली मारी
प्लॉट के विवाद में चाचा को गोली मारी
विज्ञापन

तितावी। बघरा के मोहल्ला कुरैशियान में प्लॉट के विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया। वह मस्जिद से नमाज पढ़कर आ रहा था। अचानक हुई फायरिंग की घटना से मोहल्ल में अफरातफरी मच गई। घायल को मेरठ रेफर किया गया है।

बघरा निवासी दो भाईयों अकील कुरैशी और शकील कुरैशी के बीच विवाद चल रहा है। अकील का बघरा में ही तालाब के पास एक प्लाट है। इस खाली प्लाट में अकील का भाई शकील उर्फ सूफी नल लगाना चाहता था । इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई दिन से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब अकील मदरसे वाली मस्जिद से नमाज पढ़कर आ रहा था। उसी समय शकील के लड़के जफर ने अपने चाचा अकील के ऊपर तमंचे से दो फायर किए। जिसमे एक गोली अकील को लगने से वह गंभीर घायल हो गया। उसने भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग के बाद मोहल्ला कुरैशियान मे चीख पुकार और भगदड़ मच गई। घायल अकील को मोहल्ले के लोग कार से आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। उधर, हमलावर जफर घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed