{"_id":"5957f48a4f1c1bb33e8b4575","slug":"181498936458-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल संचालकों से मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल संचालकों से मांगी रंगदारी
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित होटल के दो संचालकों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ितों ने बताया कि दो जून की दोपहर दो बजे एक युवक होटल में आया। युवक ने बताया कि वह दबंग है और शहर के बड़े लोगों को जानता है। कहा कि वह कई सामाजिक संस्थाओं का सदस्य है। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि यदि होटल को सही चलाना चाहते हो तो 20 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से रंगदारी दो। आरोपी ने बात नहीं मानने पर दोनों को अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोचिंग सेंटर के बाहर बैठी युवती
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन के सरकुलर रोड स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर शनिवार सुबह युवती आकर बैठ गई। उसके घंटों बैठे रहने के बाद किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर युवती से पूछताछ की। युवती ने बताया कि वह मंसूरपुर क्षेत्र की रहने वाली है और सुबह परिजनों से नाराज होकर शहर आ गई थी। पुलिस ने युवती के परिवार वालों को बुलवाकर युवती को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।