फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ के बाद पकड़ा गाजियाबाद का बदमाश

मुठभेड़ के बाद पकड़ा गाजियाबाद का बदमाश

Sat, 12 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पकड़ा गाजियाबाद का बदमाश
मुठभेड़ में गाजियाबाद का बदमाश पकड़ा
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गाजियाबाद के बदमाश को तमंचा, कारतूस और संदिग्ध बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी खतौली थाना से गैंगस्टर में वांछित चल रहा था।

थाना प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि दरोगा सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ दधेडू चौकी पर वाहनों की चेकिंग करा रहे थे। एक बाइक पर आ रहे युवक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर गोलियां चलाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन दरोगा गोली लगने से बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से एक बिना नंबर की बाइक, तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील पुत्र वीर सिंह निवासी जोया, जिला गाजियाबाद बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी खतौली कोतवाली से गैंगस्टर में वांछित चल रहा था। एसओ ने बताया कि वह खतौली से डकैती में जेल जा चुका है। शुक्रवार रात में वह चरथावल क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में यहां आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed