फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मंदिर की दीवारें तोड़कर कराया दुकानों का निर्माण

मंदिर की दीवारें तोड़कर कराया दुकानों का निर्माण

Mon, 12 Nov 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
मंदिर की दीवारें तोड़कर कराया दुकानों का निर्माण
मंदिर की दीवारें तोड़कर कराया दुकानों का निर्माण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव अलमासपुर में कुछ लोगों ने खुद को मंदिर कमेटी का अध्यक्ष व सचिव बताते हुए मंदिर की दीवारें, जीना व प्राचीन धूना नष्ट करते हुए अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकी दी गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से अवैध निर्माण रुकवाते हुए प्रशासनिक स्तर पर जांच होने तक कोई काम नहीं कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर में प्राचीन शिवमंदिर स्थित है, जिसकी बाहर दो तरफ मुख्य सड़क है। मंदिर प्रांगण में काफी जमीन है, जो वर्तमान समय में बेशकीमती हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व दो लोगों ने खुद को फर्जी तरीके से मंदिर समिति का अध्यक्ष व सचिव घोषित कर मंदिर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। रात में आरोपियों ने प्राचीन मंदिर की दीवारें, धूना व जीना तोड़कर सड़क की तरफ दुकानों का निर्माण कराना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी। इस पर रविवार को गांव के सैकड़ों लोग थाने जा पहुंचे और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही अवैध निर्माण रुकवाए जाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से फोर्स भेजते हुए जहां एक ओर अवैध निर्माण को जस का तस रुकवा दिया। वहीं, आरोपियों को बुलाकर उन्हें मामले की प्रशासनिक जांच कराने और जांच पूरी होने तक यथास्थिति बहाल रखने की चेतावनी दी। मामले को लेकर गांव में तनाव के हालात बने हुए हैं। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed