फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कॉलेज में खेलने के दौरान खिलाड़ी भिडे

कॉलेज में खेलने के दौरान खिलाड़ी भिडे

Sun, 02 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज में खेलने के दौरान खिलाड़ी भिडे
कॉलेज में खेलने के दौरान खिलाड़ी भिडे़
विज्ञापन

भोपा। स्कूल में खेल के दौरान हुई कहासुनी के चलते छुट्टी होने के बाद लाठी डंडे व ईट पत्थर चले, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। गंभीर चोटों के चलते एक छात्र को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घायल छात्र स्कूल का छात्र होने के साथ ही फुटबाल का अच्छा खिलाड़ी है, जिसे हाल ही में स्टेट की और से बांदा के देवीपाटन खेलने जाना था।

शनिवार को जनता इंटर कालेज के मैदान में कालेज की वॉलीबाल व फुटबाल की दो टीम प्रैक्टिस कर रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंचे शिक्षकों ने छात्रों को समझा बुझाकर मामला निपटा दिया। छुट्टी होने के बाद छात्र गेट से बाहर आ गए और दोनों ओर से छात्रों के गुट में दोबारा झगड़ा हो गया। आपस ईट पत्थर, डंडों चलने लगे, जिसमें कई छात्रों को चोटें आई है। गंभीर रूप से घायल हुए अथाई निवासी कक्षा दस के छात्र सचिन को लेकर परिजन थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए भेजा। सिर में गंभीर चोट के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। सचिन के परिजनों ने बताया कि सचिन फुटवाल खिलाड़ी है, जो जनपद मंड़ल खेल चुका है। तीन दिन बाद स्टेट खेलने के लिए उसे तथा उसके छोटे भाई कक्षा नौ के छात्र वंश को बांदा के देवीपाटन खेलने के लिए जाना था। दूसरे पक्ष के छात्र के घायल होना बताया गया है। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि खेल के दौरान छात्रों के दो पक्षों में मामूली कहासुनी हुई थी, छात्रों को समझा दिया गया था। वहीं, गांव के जिम्मेदार लोग फैसला कराने में लगे हुए है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed