फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फुलत में दो पक्षों में संघर्ष, आधा दर्जन घायल

फुलत में दो पक्षों में संघर्ष, आधा दर्जन घायल

Wed, 22 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
फुलत में दो पक्षों में संघर्ष, आधा दर्जन घायल
फुलत में दो पक्षों में संघर्ष, छह लोग घायल
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव फुलत में बिजली चोरी करने के लिए पड़ोसी की छत से डोरी डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। हमले में दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।

रतनपुरी के गांव फुलत निवासी कमल पुत्र छोटन ने बताया कि गांव निवासी उनके पड़ोसी कुछ लोग उनकी छत से बिजली चोरी के लिए अपनी डोरिया खंभे पर डालते हैं। इसको लेकर कई बार उन्होंने मना भी किया है। मंगलवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे उनका पड़ोसी चुन्नी पुत्र आशा बिजली के खंभे पर डोरी डाल रहा था। इन लोगों की डोरी भी उनके घर की छत से होकर जाती है। डोरी डालते समय कमल के पिता छोटन ने अपनी छत के ऊपर से डोरी डालने को लेकर एतराज किया। इस पर चुुन्नी के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद चुन्नी, अमित, अंकित, अक्षय पुत्रगण आशा तथा उनके अन्य परिजन संजीव एवं सचिन पुत्रगण मांगा, मुनिराज पुत्र हरदेवा, काला पुत्र मुनिराज और नत्थन आदि ने उनके घर में घुसकर परिजनों पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में कमल का ताऊ मनोज पुत्र मामराज, मां मितलेश पत्नी छोटन, भाई टोनी पुत्र छोटन, ताई मंजू पत्नी मनोज, चाची पुष्पा पत्नी सोमदत्त, आशीष पुत्र मनोज आदि घायल हो गए। सूचना पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। घटना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने घायलों को खतौली सरकारी अस्पताल भेजा है। पुलिस ने फरार आरोपियों को काफी तलाश किया, लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। अभी तक इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed