फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सर्राफ की दुकान पर कोटद्वार पुलिस का छापा

सर्राफ की दुकान पर कोटद्वार पुलिस का छापा

Mon, 02 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सर्राफ की दुकान पर कोटद्वार पुलिस का छापा
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के कोटद्वार जनपद की पुलिस अपने यहां कई मकानों में हुई चोरी के मामले में आरोपी को साथ लेकर सराफा बाजार में एक सराफ की तलाश में पहुंची, जिसे आरोपी ने चोरी के जेवरात बेचने का दावा किया है। कोटद्वार पुलिस को देख आरोपी सराफ अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जनपद कोटद्वार की पुलिस रविवार दोपहर एक शातिर चोर को साथ लेकर शहर कोतवाली पहुंची। यहां कोटद्वार पुलिस ने अपने यहां पिछले दिनों कई मकानों में लाखों की चोरी होने और उसमें साथ लाए गए आरोपी को पकड़े जाने की बात कही। कोटद्वार पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी ने उक्त मकानों से चोरी किए गए जेवरात शहर के सराफा बाजार में एक सर्राफ को बेचने की बात कही। इस पर शहर कोतवाली पुलिस कोटद्वार पुलिस के साथ आरोपी सराफ की दुकान पर पहुंची, जिसने चोरी के आरोपी को पहचाने जाने से इंकार कर दिया, लेकिन आरोपी ने सराफ की शिनाख्त कर ली। खुद को फंसता देख आरोपी खुद ही थाने पहुंचने की बात कहकर वहां से दुकान बंद कर भाग गया।
विज्ञापन

इस पर कोटद्वार पुलिस भी शहर कोतवाली लौट आई। इसके कुछ देर बाद ही सराफा बाजार के कारोबारी शहर कोतवाली पहुंचे और आरोपी चोर पर सराफ को फर्जी फंसाने का आरोप लगाया। इस पर कोटद्वार पुलिस ने आरोपी चोर की मामले में संलिप्तता के सुबूत उपलब्ध कराते हुए चोर व सराफ के बीच हुई डीलिंग से संबंधित सुराग भी सराफा कारोबारियों के समक्ष पेश किए। इसके बाद आरोपी सराफ की फिर से तलाश की गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक बाउंस के मामले में दिल्ली पुलिस की दबिश
मुजफ्फरनगर। नई दिल्ली के जनकपुरी थाने के एसआई मौजवीर सिंह ने रविवार को शहर कोतवाली में आमद दर्ज कराते हुए बताया कि उनके यहां से मोहल्ला लद्दावाला निवासी इकबाल चेक बाउंस के मामले में वांछित चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिसकर्मियों को साथ लेकर आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इस पर दिल्ली पुलिस बैरंग लौट गई।


शातिर पर ठगी का आरोप, कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर। रविवार को पुलिस ऑफिस पहुंचे कई लोगों ने शिकायती पत्र देकर बताया कि आवास विकास कॉलोनी निवासी युवक शातिर है, जो ठेकेदारी में साझेदारी का झांसा देकर कई लोगों से लाखों की रकम हड़प कर चुका है। आरोपी ने अब तक ठेकेदारी कार्य के लिए कई फर्मों से लाखों का माल भी लेकर हड़क कर लिया है। बाद में रुपये मांगने पर आरोपी द्वारा धमकियां दी जाती हैं। पीड़ित शिकायत कर्ताओं ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed