फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कब्जाधारियों पर मुकदमा दर्ज, एक को जेल भेजा

कब्जाधारियों पर मुकदमा दर्ज, एक को जेल भेजा

Sat, 30 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कब्जाधारियों पर मुकदमा दर्ज, एक को जेल भेजा
छह कब्जाधारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

जानसठ। गांव गढ़ी में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करने की ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने छह कब्जाधारी ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ करके उसका चालान किया।

बृहस्पतिवार को गांव गढ़ी के प्रधान मोहम्मद जावेद उर्फ बबलू ने थाने में शिकायत करते हुए बताया था कि कुछ ग्रामीणों ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा द्वारा हल्का लेखपाल से मौके पर भेज कर जांच कराकर रिपोर्ट मांगी थी। लेखपाल की रिपोर्ट में अवैध कब्जा करने की सत्यता उजागर हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर तालाब पर अवैध रूप से कब्जा करने को लेकर लोक संपत्ति अधिनियम के अंतर्गत ग्रामीण खालिद, शहजाद, खलील, साजिद, कामिल, अली नवाज को नामजद करते हुए आधा दर्जन अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने नामजद आरोपी कब्जाधारी खलील को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed