फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तमंचा साफ करते हुए महिला के पेट में गोली लगी, मेरठ रेफर

तमंचा साफ करते हुए महिला के पेट में गोली लगी, मेरठ रेफर

Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
तमंचा साफ करते हुए महिला  के पेट में गोली लगी, मेरठ रेफर
बुढ़ाना। क्षेत्र के गांव विज्ञाना में शुक्रवार देर शाम एक महिला के पेट में गोली लग गई। जिसे गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव विज्ञाना निवासी शाह आलम की पत्नी परवीन शुक्रवार देर शाम को घर में सफाई कर रही थी। अलमारी में तमंचा रखा था, जो लोडिड था। परवीन तमंचा को उठा कर उसकी भी सफाई करने लगी, तभी अचानक इसी दौरान गोली चल गई, जो उसके पेट में लगी। महिला को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सड़क हादसे बाइक सवार की मौत
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार देर रात को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिजनौर निवासी कौशल उर्फ बिटटू के रुप में हुई है। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि युवक बाइक से जानसठ रोड होकर जा रहा था, तभी अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक फिसल गई। उसका सिर सड़क में लगने पर वह अचेत हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed