{"_id":"5b182ece4f1c1ba66e8b68ff","slug":"171528311502-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण से 20 हजार रुपए की नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण से 20 हजार रुपए की नगदी लूटी
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण से 20 हजार रुपये की नगदी लूटी
तितावी। गांव बघरा के एसबीआई शाखा से बुधवार दोपहर को 20 हजार रुपये निकालकर जा रहे छोटू निवासी गांव मांडी से गांव के रास्ते पर आम के बाग के पास बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए 20 हजार रुपये की नगदी लूट ली। बदमाश लूट करने के बाद छोटू को मारपीट कर खेत में डाल दिया और फरार हो गए। गांव की ओर से आ रहे किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने छोटू की तहरीर पर बदमाशों के विरुद्घ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।