फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रधान पति पर बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला

प्रधान पति पर बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला

Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पति पर बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला
भोपा। प्रधान के पति पर जानलेवा हमले करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रधान के पति हत्याकांड समेत कई मामलों की पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव सीकरी निवासी प्रधान के पति इरफान अली उर्फ अप्पी आठ मई को अपने बड़े भाई मुसब्बीर व भाभी के साथ दिल्ली से लौट रहा था। अपने भाई और भाभी को चीनी मिल मोरना की कालोनी में छोड़ने के बाद वह भोकरहेड़ी से होता हुआ गांव जा रहा था। जैसे ही वह भोकरहेड़ी से सीकरी की ओर चला, तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी कार को रोकने की कोशिश की। उसने कार को दौड़ते हुए परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इसी बीच बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। थाना प्रभारी ने बताया कि इरफान अली की तहरीर पर दो बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों को तलाश करने में जुटी है।


ग्रामीणों के बिटौड़े जलकर राख हुए
भोपा। जट मुझेड़ा में मुख्य मार्ग के पास ग्रामीणों के दर्जनों बिटौड़े रखे हुए है। शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से एक बिटौड़े में आग लग गई। कुछ समय बाद आग ने आध दर्जन बिटौड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग नहीं बुझी। फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग को बामुश्किल बुझाया। आग में गांव के ही धर्मसिंह, अमिचंद, पारस, कंवरपाल सहित आधा दर्जन ग्रामीणों के बिटौड़ जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed