फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में मारपीट, पथराव व फायरिंग, कई घायल

दो पक्षों में मारपीट, पथराव व फायरिंग, कई घायल

Sat, 03 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, पथराव व फायरिंग, कई घायल
खतौली। पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने के बाद पथराव और फायरिंग हो गई। जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। हमले में दोनों पक्षों के कई लोग घायल भी हो गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उनको जेल भेज दिया है। पुलिस ने महिलाओं को भी नामजद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इस्लामाबाद भूड़ में अकबर और खालिद पक्ष के लोगों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार रात को दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई। जिमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। महिलाओं ने पथराव कर दिया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग भी हुई। हमले में दोनों पक्ष के लोग घायल भी हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बामुश्किल समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने अकबर अली, हनीफ, प्रवेज, शरीफ दूसरे पक्ष से मोहसीन, हसन व इकबाल के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed