{"_id":"5a6240154f1c1b7c268b551a","slug":"171516388373-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की बरामदगी को धरना, हंगामा, नोंकझोक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक की बरामदगी को धरना, हंगामा, नोंकझोक
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। व्यापारी के लापता 11 साल के बेटे की बरामदगी को लेकर व्यापारियों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना दिया। धरने पर मौजूद महिलाओं ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ता देख इंस्पेक्टर ने एक सप्ताह का समय मांगा, तब कहीं जाकर लोग शांत हुए।
नागर कालोनी निवासी कन्हैया गोयल किरयाना का थोक का व्यापारी है। आठ जनवरी को उसका 11 साल का पुत्र ध्रुव संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। व्यापारी ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी थी। शुक्रवार को मोहल्ले की महिलाएं, व्यापारी और भाकियू कार्यकर्ता एकत्र होकर कोतवाली में पहुंचे और बालक की बरामदगी को लेकर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान पुलिस की व्यापारियों और भाकियू कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने भीड़ को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन लोग बालक की शीघ्र बरामदगी की मांग को लेकर अड़ गए। इंस्पेक्टर ने एक सप्ताह के भीतर बालक की बरामदगी का समय मांगा। मौके पर चेयरपर्सन के पति काजी जमील अहमद, भाकियू नगराध्यक्ष मनोज सहरावत, अनुज सहरावत, मदन छाबड़ा, सुधीर गोयल, विनीत ठाकुर आदि व्यापारी मौजूद रहे।