फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बुर्कानशी महिला का शव मिलने से सनसनी फैली

बुर्कानशी महिला का शव मिलने से सनसनी फैली

Sat, 13 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
बुर्कानशी महिला का शव  मिलने से सनसनी फैली
महिला का शव मिलने से सनसनी फैली
विज्ञापन

मंसूरपुर। गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों का मानना है कि महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हत्या की पुष्टि हो सकती है।

शुक्रवार को मंसूरपुर से शाहपुर मार्ग पर गांव सोंहजनी तागान की पुलिस चौकी स्थित गांव सोंहजनी तगान निवासी किसान रविंद्र के गन्ने के खेत में लोगों ने 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा देखा। महिला बुर्का पहने हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोंहजनी तगान चौकी इंचार्ज गिरीशचंद त्यागी का कहना है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महिला की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम की रिपोर्ट आने पर ही हत्या होने की पुष्टि का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed