{"_id":"5cdb0f9ebdec2207362d1484","slug":"161557860254-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी का झांसा देकर 2.60 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गोरखपुर जनपद के गंगाह थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी नूरेआलम ने मंगलवार को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पहचान छपार के गांव बरला व चरथावल के दधेड़ू कलां निवासी युवकों से थी। इन लोगों ने उसे विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इस बहकावे में आकर नूरेआलम ने उनके बैंक खातों में जून-18 से अगले दो माह के भीतर 2.60 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। आरोप है कि निर्धारित समय के भीतर नौकरी नहीं लगने पर उसने रुपयों का तकादा किया तो उन्होंने पीड़ित के फोन उठाने बंद कर दिए। पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन पूर्व वह जनपद में आकर आरोपियों से मिला तो उन्होंने उसे रुपये मांगने पर हत्या की धमकियां दी। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।