{"_id":"5c9fb888bdec2214065a5d53","slug":"161553971336-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तीन शिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में तीन शिकारी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में तीन शिकारी गिरफ्तार
मोरना। शुुकतीर्थ के गंगा खादर में अवैध रूप से शिकार कर रहे शिकारियों के साथ भोपा पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने मौके से तीन शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
भोपा सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने गंगा खादर वन्य जीव अभ्यारण्य हस्तिनापुर सेंचुरी घोषित किया हुआ है, जिसमें ग्रामीणों द्वारा वन्य जीवों का शिकार करने की सूचना लगातार मिल रही थी। थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुकतीर्थ गंगा खादर की प्रतिबंधित सोनाली नदी पर छापेमारी की। इस दौरान शिकारियों ने पुलिस टीम फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी और भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे तीन आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम साद मोहम्मद पुत्र जमीरु व अजमेर पुत्र मोली निवासीगण जोगावाला, थाना खानपुर, जिला हरिद्वार उत्तराखंड, दिलजान पुत्र अफजल निवासी खुशीपुरा, थाना भोपा बताए। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से तीन तमंचे, तीन बाइक, मछली पकड़ने व वन्य जीवों का शिकार करने के उपकरण सहित मछलियां भी बरामद की हैं। तीनों आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव अभ्यारण्य अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कर जेल भेजा गया है।