{"_id":"5c92748cbdec22140e107444","slug":"161553101964-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंग नहर पर हुई लूट में दो को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंग नहर पर हुई लूट में दो को हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। पुलिस ने तीन दिन पूर्व जनपद बिजनौर निवासी बाइक सवार युवक से हुई लूट की घटना में दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ कर रही है। 18 मार्च को जनपद बिजनौर निवासी दीपक अपने साथी के साथ बाइक से रुड़की उत्तराखंड जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर एक मोबाइल व हजारों की नगदी लूट ली थी। जिसमें पुलिस उत्तराखंड की मंगलौर कोतवाली के गांव बुढ़पुर निवासी दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित द्वारा एक युवक की पहचान की गयी है। मगर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाने से मामले की जांच की जा रही है। उधर, पुरकाजी के गांव भोजाहेड़ी में मंगलवार को एक खडंजे को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने घायल पक्ष के लक्ष्मीकांत की तहरीर पर बुधवार को दूसरे पक्ष के अतुल व रक्षित और तनिष्क के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
मधुमक्खियों ने किया हमला
पुरकाजी। बुधवार दोपहर करीब एक बजे कसबे में रखी होलिका के निकट बनी पानी की टंकी पर बैठी हजारों मधुमखियों के उड़ जाने से वहां पर पूजन कर रहे कई लोग मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने इधर-उधर छिपकर अपना बचाव किया। जिसे लेकर काफी देर तक पूजन कार्य रुका रहा।
विज्ञापन
मधुमक्खियों ने किया हमला
पुरकाजी। बुधवार दोपहर करीब एक बजे कसबे में रखी होलिका के निकट बनी पानी की टंकी पर बैठी हजारों मधुमखियों के उड़ जाने से वहां पर पूजन कर रहे कई लोग मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने इधर-उधर छिपकर अपना बचाव किया। जिसे लेकर काफी देर तक पूजन कार्य रुका रहा।
विज्ञापन