{"_id":"5c82b86ebdec2213ec621160","slug":"161552070766-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट व चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट व चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस
विज्ञापन
लूट और चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस
पुरकाजी। पिछले दो माह में क्षेत्र में हुई करीब आधा दर्जन लूट व चोरी की घटनाओं में से किसी भी घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। इंस्पेक्टर के सामने घटनाओं के खुलासे की चुनौती बनी है।
क्षेत्र में पिछले दो माह में दो फरवरी को गांव भैंसानी में 4 घरों में करीब 25 लाख रुपये की चोरी व गांव तुगलकपुर कमहेड़ा में लाखों के पशु चोरी और 5 मार्च को फर्नीचर शोरूम स्वामी से तमंचों के बल पर 60 हजार की नगदी व 6 मार्च को होटल पर खाना खा रहे तीर्थ यात्रियों से लाखों की लूट सहित करीब आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। मगर पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। घटनाओं का खुलासा करने में विफल रहे दो इंस्पेक्टरों को एसएसपी द्वारा हटाया भी जा चुका है। दो दिन पूर्व एसएसपी सुधीर कुमार द्वारा नए इंस्पेक्टर योगेश शर्मा को घटनाओं का खुलासा करने व क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने का भरोसा जताते हुए उनकी तैनाती पुरकाजी थाने पर की गई है। जिनके समक्ष उक्त घटनाओं का खुलासा करने की चुनौती है। इंस्पेक्टर घटनाओं का खुलासा कर एसएसपी के भरोसे पर खरे उतर पाएंगे या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। उधर, होटल पर हुई घटना को दो दिन बीत चुके हैं, मगर पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने अभी तक किसी भी अपराधी को हिरासत में लेकर कोई पूछताछ तक नहीं की है। इसके अलावा फर्नीचर शोरूम पर हुई घटना को भी चार दिन बीत चुके हैं, मगर पुलिस अभी तक फरार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है, जिसे लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। इसके अलावा करीब सवा माह पूर्व हुई गांव भैंसानी में 25 लाख की लूट में भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नही लगे हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि घटनाओं को गंभीरता से लेकर सभी घटनाओं का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओं व अवैध धंधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।