फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश, तीसरा फरार

मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश, तीसरा फरार

Mon, 31 Dec 2018 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश, तीसरा फरार
मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश, तीसरा फरार
विज्ञापन

तितावी। थाना पुलिस ने ढिंढावली पुलिया के निकट मुठभेड़ में बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा फरार हो गया। बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा-कारतूस व सात चोरी के एटीएम बरामद किए गए हैं।

तितावी थाना पुलिस ने रविवार सुबह सूचना के आधार पर ढिंढावली पुलिया के निकट चेकिंग अभियान शुरू किया था। इसी दौरान शाहपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को धरदबोचा, जबकि तीसरा फरार हो गया। एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाश रवि कुमार निवासी कसौली चरथावल और मंजीत निवासी आलमगीर पुर चरथावल हैं, जबकि फरार बदमाश की पहचान शेखर निवासी बुड्ढाखेड़ी चरथावल के रूप में हुई है। एसओ ने बताया कि मौके से चोरी की बाइक, तमंचा-कारतूस और चोरी के सात एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश ग्रामीणों के एटीएम कार्ड चोरी कर उनके माध्यम से उनके बैंक खातों से रुपये साफ कर देते थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed