{"_id":"5bb66289867a556405119f49","slug":"161538679433-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल पक्ष पर पत्नी को बंधक बनाकर रखने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल पक्ष पर पत्नी को बंधक बनाकर रखने का आरोप
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल पक्ष पर पत्नी को बंधक बनाकर रखने का आरोप
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी मनोज ने तहरीर देकर बताया कि उसने प्रेम प्रसंग के चलते दो फरवरी 2018 को मंसूरपुर के गांव नौना निवासी युवती से लव मैरिज की थी। मनोज के अनुसार शादी के दस दिन बाद ही पत्नी के जानसठ के गांव निठारी निवासी बहनोई उसके यहां आकर पत्नी को परिजनों से मिलाने के नाम पर साथ ले गए थे। इसके बाद 15 फरवरी को मनोज पत्नी को लाने के लिए निठारी पहुंचा, तो रिश्तेदार ने उसके बारे में कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। पीड़ित के अनुसार इसके बाद से ही वह लगातार ससुराल के चक्कर काटता रहा, लेकिन उन्होंने पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसी बीच कुछ दिन पूर्व युवती ने मनोज को फोन कर खुद को परिजनों द्वारा बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए जान का खतरा जताते हुए उसे किसी भी तरह यहां से निकालकर ले जाने को कहा। पीड़ित ने पत्नी की जान को खतरा जताते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।