फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लद्दावाला में दो पक्ष भिड़े, कई घायल

लद्दावाला में दो पक्ष भिड़े, कई घायल

Mon, 20 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
लद्दावाला में दो पक्ष भिड़े, कई घायल
लद्दावाला में दो पक्ष भिड़े, कई घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला लद्दावाला में मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करते हुए घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले दर्ज कर जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी इंतजार व गुलशेर पक्ष के बीच रविवार सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ डटे, जिसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से शाहरूख और दूसरे पक्ष से जैबुन्निशां के साथ ही उसकी बेटियां भी घायल हो गईं। इस घटना के बाद एक तरफ से इंतजार अंसारी ने सद्दा, शहजाद व गुलशेर उर्फ गुल्ला के खिलाफ और दूसरे पक्ष से इंतजार, शाहरूख व नसीर के खिलाफ उनकी तहरीर के आधार पर मामले दर्ज कर दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


घर में घुसकर दंपति से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी रहीस अहमद ने तहरीर देकर बताया कि उसकी आबिद पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि आबिद, सुलेमान, रिजवान व आसिफ ने घर में घुसकर पहले तो रहीस और फिर उसे बचाने पहुंची रहीस की पत्नी के साथ भी मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, क्षेत्र के नयाबांस निवासी नन्नी पत्नी जफर ने तहरीर देकर बताया कि उनके यहां अलीगढ़ से रिश्तेदार हैदर खान कई दिन से आया हुआ है। आरोप है कि नन्नी पक्ष के नाजिम, नदीम, सोनू और सूफियान ने उसे घेरकर मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed