फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   परीक्षा खराब हुई तो घर छोड़ गई छात्रा

परीक्षा खराब हुई तो घर छोड़ गई छात्रा

Wed, 27 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा खराब हुई तो घर छोड़ गई छात्रा
मुजफ्फरनगर। शहर से दो युवतियां संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। इनमें से एक परीक्षा खराब होने के चलते घर छोड़कर चली गई, जबकि दूसरी अलमासपुर चौराहे से लापता हो गई। परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उनकी बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी शहर के एक डग्री कॉलेज में एमए लास्ट ईयर की छात्रा है। पीड़ित के अनुसार, विगत चार जून को उसका पेपर था, जो काफी खराब हुआ था। इसके चलते तभी से रिजल्ट खराब होने की आशंका में चह तनाव में चल रही थी। कई बार उसे समझाया गया, लेकिन वह नहीं समझी। पिता के अनुसार, इसी दौरान विगत 22 जून को सुबह करीब 11 बजे वह बिना किसी से कुछ बताए घर से निकलकर कहीं चली गई। तब से उसकी हर स्थान पर तलाश की जा चुकी है, लेकिन कहीं से उसका सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अनहोनी की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन

उधर, पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव भैंसानी निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी बेटी गांव अलमासपुर निवासी अपनी बुआ के घर रहने के लिए आई थी। विगत 24 जून को वह अपने घर पुरकाजी लौटने के लिए अलमासपुर से निकली थी, जिसे उसकी बुआ ने खुद अलमासपुर चौक पर उसे एक ई-रिक्शा में बैठा दिया था। इसके बाद से ही वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। न तो वह पुरकाजी पहुंची और न ही अलमासपुर लौटी। पीड़ित परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed