फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जेल से जान से मारने की धमकी

जेल से जान से मारने की धमकी

Thu, 10 May 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
जेल से जान से मारने की धमकी
बुढ़ाना।
विज्ञापन

हत्या के आरोप में जेल में बंद ब्रह्म सिंह कुुरथल पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की पंचायत में महिला प्रधान के देवर ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें न्याय और सुरक्षा न मिली तो वे गांव से पलायन करेंगे।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरथल में 19 नवंबर 2015 को ग्रामीण बिल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय बिल्लू अपनी पत्नी और भाभी के साथ सुुबह सवेरे ग्राम देवता के मंदिर में पूजा कर रहा था। इस घटना में गांव के ही ब्रह्म सिंह एवं उसके भाई ब्रह्मजीत और दो महिलाओं सहित छह को नामजद किया गया था। इस घटना के सभी आरोपी जेल चले गए थे। घटना में नामजद दो महिलाओं की जमानत हो चुकी है। वर्ष 2017 में हत्यारोपी ब्रह्म सिंह के चचेरे भाई गुल्लू की भी हत्या हो गई थी। इस घटना में बिल्लू के परिवार के चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बिल्लू की पत्नी मंजू वर्तमान में गांव की प्रधान है। बिल्लू के भाई ब्रहमपाल का आरोप है कि उसे और उसके परिवार वालों को जेल में बंद ब्रह्म सिंह कुरथल जान से मारने की धमकी दे रहे है। यह भी आरोप है कि गुल्लू हत्याकाण्ड में उनके परिवार के लोगों को झूठा फंसाया गया है। इसी बात को लेकर महिला प्रधान मंजू के देवर ब्रहमपाल के घेर में ग्रामीणों की पंचायत का आयोजन हुआ। जेल से मिल रही धमकी को लेकर विचार विमर्श हुआ। ग्रामीणों के बीच मंजू और उसके देवर ब्रहमपाल ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा उन्हें न्याय न मिला तो वे गांव से पलायन कर जाएंगे। इस परिवार के लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा तथा गुल्लू हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed